झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आगामी 20 नवंबर को बारीडीह रामार्चा पुजा मैदान में आयोजित होने वाले भाजमो के कार्यकर्ता महासम्मेलन के लिए जुटा भाजमो. सम्मेलन में पुरे जिले से कार्यकर्ताओं के महाजुटान के लिए बनी रणनीति

आगामी 20 नवंबर को बारीडीह रामार्चा पुजा मैदान में आयोजित होने वाले भाजमो के कार्यकर्ता महासम्मेलन के लिए जुटा भाजमो. सम्मेलन में पुरे जिले से कार्यकर्ताओं के महाजुटान के लिए बनी रणनीति

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर पूर्वी विधानसभा में आगामी 20 नवंबर को कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन करने जा रही हैं. इस आयोजन में पूर्वी सिंहभूम जिला से सभी कार्यकर्ताओं के महाजुटान के लिए बारीडीह विधानसभा कार्यालय के निकट स्थित रामार्चा पुजा मैदान को स्थल के लिए चयनित किया गया है. सम्मेलन की तैयारियों के निमित्त एक अहम बैठक आज भाजमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बारीडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई. तय हुआ की पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी मंडलों में आगामी दो दिनों में मैराथन बैठक कर सम्मेलन के सफल आयोजन की रणनीति बनाई जाएगी. सभी मंडल के पदाधिकारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में भागीदारी हेतु टाँल फ्री नम्बर 18001212395 एवं वाहटसप नमबर 88775377777 पर पंजीयन सुनिश्चित करेंगे. सम्मेलन के आयोजन स्थल के साज सज्जा, वाहन पार्किंग व्यवस्था, जलपान व्यवस्था, बैनर एवं प्रचार प्रसार तथा अन्य तैयारियों के लिए अलग अलग पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी प्रदान की गई.
बैठक में मुख्य रूप से बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह भाजमो के मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, सुधीर सिंह, वंदना नामता, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, राजेश प्रसाद, मिषटु सोना सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.