हिंद बलोच फोरम, जमशेदपुर का एक प्रतिनिधि मंडल संस्था के महासचिव धर्म चंद्र पोद्दार के नेतृत्व में आज उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम से मिला और प्रधानमंत्री के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि एक स्वतंत्र देश बलूचिस्तान को 27 मार्च 1948 के दिन पाकिस्तान ने सैन्य बल के प्रयोग से कब्जा कर लिया था। तब से आज तक बलूचिस्तान के लोग अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं। बलोचवासियों के लिए यह ब्लैक डे है।
पड़ोसी होने के नाते हमारा कर्तव्य हो जाता है कि हम पड़ोस में चल रही दादागिरी को समाप्त करें और बलूचिस्तान की रक्षा के लिए आगे आएं।
मांग पत्र में मांग की गयी है कि बलूचिस्तान को शीघ्र आजाद करवाया जाए। ऐसा होने पर 52 शक्तिपीठों में से एक मां हिंगलाज भवानी के दर्शन को सभी भारतीय सुगमता से जा सकेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में श्री पोद्दार के अलावे पिंकी देवी, कल्याणी पाठक, अर्चना बरनवाल, अरविंद बरनवाल, अश्विनी कुमार प्रसाद एवं अमरजीत सिंह आदि सम्मिलित थे।
सम्बंधित समाचार
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बैंगलोर में तीन दिवसीय अधिवेशन *”बेहतर भारत की बुनियाद “* कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आमंत्रित पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष कुमार यादव जमशेदपुर को राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन सेवा के लिए पगड़ी, माला अंगवस्त्र तथा प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
गायक अजीत अमन की नई बोलबम वीडियो एलबम ‘हरियर…हरियर चूड़ी’ की शूटिंग सोनारी में हुई पूरी वीडियो में दिखेगा अजीत अमन के साथ भोजपुरी की उभरती हुई अभिनेत्री लिसा वर्मा की जोड़ी
गायक अजीत अमन की नई बोलबम वीडियो एलबम ‘हरियर…हरियर चूड़ी’ का पोस्टर जारी वीडियो में अजीत अमन के साथ लिसा वर्मा की जोड़ी मचायेगी धमाल