झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रामगढ़ में शौच के लिए गए युवक को हाथियों के झुंड ने कुचला, मौत

रामगढ़: रमेश मुर्मू ( 25 ) को हाथियों ने कुचल दिया। इस हादसे में घायल रमेश मुर्मू की सोमवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रमेश मुर्मू सुबह जंगल की ओर शौच करने गया था।

अंधेरा होने की वजह से उसे जंगल में बैठे हाथियों का झुंड नहीं दिखा, जिस स्थान पर शौच के लिए वह बैठा वहीं पर कई हाथी मौजूद थे।

हाथियों के झुंड ने रमेश मुर्मू पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। हाथी उसे मरा हुआ जानकर निकल गए थे।

जब ग्रामीण उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे तो रमेश को घायल अवस्था में पाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया था। रिम्स में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।