रामगढ़: रमेश मुर्मू ( 25 ) को हाथियों ने कुचल दिया। इस हादसे में घायल रमेश मुर्मू की सोमवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रमेश मुर्मू सुबह जंगल की ओर शौच करने गया था।
अंधेरा होने की वजह से उसे जंगल में बैठे हाथियों का झुंड नहीं दिखा, जिस स्थान पर शौच के लिए वह बैठा वहीं पर कई हाथी मौजूद थे।
हाथियों के झुंड ने रमेश मुर्मू पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। हाथी उसे मरा हुआ जानकर निकल गए थे।
जब ग्रामीण उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे तो रमेश को घायल अवस्था में पाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया था। रिम्स में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सम्बंधित समाचार
कांड्रा बाजार में स्थित बड़ा बजरंगवाली मंदिर में चैती पूजा नवरात्रा की शुरुआत सैकड़ों की संख्या मे महिला कुंवारी कन्या द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी
महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो -डॉ परितोष सिंह आदिवासी यंग बॉयज कमिटी द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान
एक्सएलआरआइ में जुटेंगे देश और दुनिया के दिग्गज, सप्लाइ चेन मैनेजमेंट पर होगा मंथन