गिरिडीह: गांवा थाना क्षेत्र के खेसनेरू गांव में डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या कर दी गई है। घटना के बाबत बताया गया कि खेस नरो गांव निवासी मनोज यादव की पत्नी गीता देवी (30) को बीते कई सालों से आसपास के ग्रामीण डायन बोलकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
सोमवार की सुबह महिला के घर आने के क्रम में आसपास के ग्रामीणों ने उसे लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मारना शुरू कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद गांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई है।
इधर, महिला के सास वा बेटी ने घर के पड़ोस में रहने वाले मुंशी महतो, मंजू देवी, मालती देवी, कालिका कुमारी, सपना देवी, कपिल यादव, दिलीप यादव सुनीता देवी, धनराज यादव सहित 15-20 लोगो पर महिला को लाठी और टांगी से मारने का आरोप लगाया है।
साथ ही महिला के परिजनों ने बताया इससे पूर्व भी महिला को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया गया था।
सम्बंधित समाचार
कांड्रा बाजार में स्थित बड़ा बजरंगवाली मंदिर में चैती पूजा नवरात्रा की शुरुआत सैकड़ों की संख्या मे महिला कुंवारी कन्या द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी
महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो -डॉ परितोष सिंह आदिवासी यंग बॉयज कमिटी द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान
एक्सएलआरआइ में जुटेंगे देश और दुनिया के दिग्गज, सप्लाइ चेन मैनेजमेंट पर होगा मंथन