जमशेदपुर। शहर में बच्चियों, छात्रों व महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने शर्मशार कर दिया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर उन्हें फांसी के तख्ते तक पहुंचाना चाहिए। यह मांग समन्वय संस्था के सचिव प्रदीप कुमार झा ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेज कर की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि महिला हेल्पलाइन नंबर, पार्कों में प्रर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के साथ साथ शहर के सुनसान क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की व्यवस्था करें, ताकि बदमाशों को पुलिस को खौफ हो। आए दिन इस तरह की घिनौनी घटनाएं होने से घर से महिलाएं, छात्राएं निकलने से भयभीत होने लगी है।
सम्बंधित समाचार
गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हाल में देविका सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस( इंटक )के नेशनल प्रेसिडेंट बनने पर झारखण्ड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल एवं पूरी टीम के सदस्यों ने स्वागत किया
नशा मुक्त मानगो के लिए भाजपा नेता विकास सिंह मिले वरीय पुलिस अधीक्षक से
श्रावण माह के तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा की सफलता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक