सिमडेगा में बारह सितंबर को होगी ‘स्टार’ की तलाश, जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए चयन ट्रायल
जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए हॉकी झारखंड का चयन ट्रायल 12 सितंबर को सिमडेगा में आयोजित होगा. चयन ट्रायल का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा.
सिमडेगा: ग्यारहवीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए झाखंड पुरुष हॉकी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 12 सितंबर 2021को आयोजित होगा. यह चयन ट्रायल पूर्वाह्नन 11 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में होना है. इस चयन प्रतियोगिता में झारखंड के ऐसा कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकता है, जिसकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2002 के बाद की है और जो इस वर्ष हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित किसी भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लिए हों.
कोरोना काल के बाद एक बार फिर चयन ट्रायल शुरू होने से खिलाड़ियों में काफी उत्साह है. खुले चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, पंचायत या नगर निगम द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र लाना होगा. सभी को मास्क लगाना जरूरी है. अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी से संपर्क कर सकते हैं.
एक समय था जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम में भी झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा था. सबसे पहले झारखंड की इस धरती से 1928 में जयपाल सिंह मुंडा ने भारतीय हॉकी टीम में अपनी जगह बनाई. इसके बाद तो सिलसिला ही शुरू हो गया और एक के बाद एक सिलबानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो, विमल लकड़ा, वीरेंद्र लकड़ा, अजीत लकड़ा, जस्टिन केरकेट्टा, सुशील टोपनो समेत दर्जनों खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया. हालांकि बाद में झारखंड का रूतबा छीजता गया और अंतिम बार भारतीय हॉकी टीम में वर्ष 2017-18 के बीच हजारीबाग के रहने वाले पंकज रजक ही टीम का प्रतिनिधित्व कर सके. उसके बाद अब तक एक भी पुरुष खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाया.
सम्बंधित समाचार
आदिवासी प्राकृतिक को भगवान के रूप में स्वीकार करते हैं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों के बीच आनंद मार्ग ने बांटे बीज बाल एवं 200 निशुल्क पौधे
उधोगपति सरदार सरदूल सिंह नहीं रहे, अंतिम संस्कार कल
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के तत्वावधान में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सर्वप्रथम बिरसा मुंडा चौक एनआईटी गेट स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसी जनों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया