झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

युवा उत्सव के मौके सीबीसी धनबाद द्वारा चित्र प्रदर्शनी लगाई गई  सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 3 स्कूल प्रांगण में सांसद, धनबाद पी एन सिंह ने किया उदघाटन

युवा उत्सव के मौके सीबीसी धनबाद द्वारा चित्र प्रदर्शनी लगाई गई  सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 3 स्कूल प्रांगण में सांसद, धनबाद पी एन सिंह ने किया उदघाटन, बोले प्रदर्शनी राष्ट्र भक्ति का संदेश देने वाला नेहरू युवा केंद्र बोकारो के द्वारा 16 मई को किया गया युवा उत्सव का आयोजन

बोकारो- केद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा युवा उत्सव के मौके पर आज 16 मई को नेहरू युवा केंद्र  बोकारो के सहयोग से सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 3 बोकारो, विद्यालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के थीम पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उदघाटन  सांसद  पशुपति नाथ सिंह के  कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सांसद  को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा प्रकाशित न्यू इंडिया समाचार की इस महीने की प्रति भी भेंट की गई।

श्री सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी काफी आकर्षक है, इसमें राज्य के स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जो जानकारी प्रदर्शित की गई है, वह राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करती है। इसके लिए सीबीसी, धनबाद विभाग बधाई का पात्र है।

इस दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी  ओंकार नाथ पाण्डेय ने सांसद  को प्रदर्शनी की विशेषताओं के बारे में बताया प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए सभी लोगों को न्यू इंडिया समाचार की प्रतियां भी भेंट की गई।

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक, सांसद प्रतिनिधि, नेहरू युवा केंद्र बोकारो के जिला युवा अधिकारी  गौरव कुमार, सीबीसी धनबाद तकनीकी सहायक  राज किशोर पासवान सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस अवसर पर युवा प्रतिभागियों द्वारा कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। आज के इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से किया गया। युवा उत्सव के दौरान झारखंड के अन्य क्षेत्रों में भी केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा युवा उत्सव के मौके पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।