झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

युवाओं एवं समाजिक कार्यकर्त्ता बड़े पैमाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में निःस्वार्थ भाव से सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला के 18 प्रखण्ड क्षेत्र में प्रतिदिन युवाओं एवं समाजिक कार्यकर्त्ता बड़े पैमाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में निःस्वार्थ भाव से सदस्यता ग्रहण कर रहे है। युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओं का मानना है कि भारत का सबसे बड़ा ईमानदार नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में ही देश सुरक्षित रह सकता है, महंगाई नियंत्रण में रहेगी, नौजवानों को नौकरी मिलेगी, नये-नये सरकारी उपक्रम खुलेंगे जहाँ बड़े पैमाने पर नौकरियां सृजन होगी तथा व्यवसाय बढेंगे वर्तमान सरकार ने शिक्षा और ईलाज बहुत महंगा कर दिया है इस पर राहुल गाँधी ही संज्ञान लेंगे भारत में यदि गरीबों एवं असहायों के बारे में सिर्फ और सिर्फ कोई सुनने वाला है तो वह नेता राहुल गांधी ही हैं
इन्हीं भावनाओं के साथ कांग्रेस पार्टी में नौजवानों ने सदस्यता ग्रहण किया। सदस्या ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बिजय खाँ, विशिष्ट अतिथि सुबोध सिंह सरदार, अजय मंडल कार्यक्रम प्रभारी पोटका विधान सभा, जयराम हाँसदा, शैलेश पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस, कमलेश कुमार पाण्डेय, रंजीत सिंह, अजय मिश्रा, अशोक सिंह उपाध्यक्ष, संजय झा, ऊषा यादव, राकेश साहू प्रदेश महामंत्री युवा, राज नारायण यादव ने नये सदस्यों को सदस्या रशीद प्रदान कर अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनोज कुमार यादव, रोहन रजक ऊर्फ मोनू, सुनील कुमार प्रसाद, अविनाश कुमार, दीपक कुमार शर्मा, नागेंद्र प्रताप मुख्य रूप से शामिल रहे।
सदस्यता ग्रहण समारोह में नये सदस्यों को कांग्रेस पार्टी का नीति एवं सिद्धांत का शपथ ग्रहण वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी कराया
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नये सदस्य रोहन रजक, मनोज कुमार यादव ने कहा कि हम सभी मिलकर पंचायत स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे, नये नौजवानों को कांग्रेस के नीति सिद्धांत से जोड़ेंगे, हर हाल में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के हाथों को मजबूत करेंगे
वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने बताया कि नये सदस्यों को जल्द ही बुथ स्तर, पंचायत कमिटी और प्रखण्ड स्तर पर संगठन संबंधित दायित्वों को सौपा जाएगा, जिससे नौजवानों के कार्य क्षमता का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिले। द्वितीय चरण में नये सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना है, जिसके तहत झारखण्ड सरकार द्वारा प्रदत्त जनहित की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना है। जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा।