झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जनतंत्र मोर्चा पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  छह मार्च 2022 पूर्वाह्न 11:00 बजे से मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन के सभागार में किया गया है

भारतीय जनतंत्र मोर्चा पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  छह मार्च 2022 पूर्वाह्न 11:00 बजे से मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन के सभागार में किया गया है. सम्मेलन में पश्चिम विधानसभा अंतर्गत तमाम मंडलों के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के संरक्षक सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी उपस्थित होंगे. इनके साथ ही जमशेदपुर में निवास करने वाले सभी केंद्रीय पदाधिकारी एवं शहर के प्रबुद्ध वर्ग, समाजसेवी, व्यवसायी वर्ग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.

तीन सत्र में इन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा – उदघाटन सत्र, प्रस्ताव सह संबोधन एवं समापन सत्र. पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मानगो, उलीडीह, आजादनगर, कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, साकची (पश्चिम) की जनता की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ सफाई, पर्यावरण एवं इस क्षेत्र में बढ़ते हुए अपराध के विषय पर प्रमुखता से प्रकाश डाला जाएगा साथ ही मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिती, विद्युत विभाग, जुस्को, स्वास्थ्य विभाग, एमजीएम अस्पताल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारियों को समस्याओं के निदान हेतु जन दबाव बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक आंदोलन छेड़ने की रूपरेखा तय की जाएगी. इस सम्मेलन को झारखंड के मूर्धन्य नेता एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी का प्रखर मार्गदर्शन प्राप्त होगा. इस सम्मेलन में जमशेदपुर पश्चिम के सभी श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिले के पदाधिकारी, मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम में महत्ती भुमिका निभाएंगे.
सम्मेलन के आयोजन हेतु सभी मंडलों की मैराथन बैठक संपन्न हो चुकी है सभी मंडल के कार्यकर्ता अपने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पुरी तत्परता से जनता से संपर्क कर रहे हैं एवं अपने- अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को स्नेहपूर्ण आमंत्रण भी दे रहें हैं. भारतीय जनतंत्र मोर्चा इस सम्मेलन के माध्यम से प्रबुद्ध नागरिकों के साथ साथ महिलाओं , युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों में अपनी मजबुत उपस्थिती दर्ज कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी. विगत कई वर्षों तक  सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम के विधायक थे. उनके नेतृत्व में जमशेदपुर पश्चिम का चहुंमुखी विकास हुआ एवं जनता जब चाहे उनसे संपर्क स्थापित कर समस्याओं का समाधान करा लेती थी परन्तु वर्तमान में जनता अपने को ठगा महसुस कर रही है. इस विषम परिस्थिति में भारतीय जनतंत्र मोर्चा जनता के सुख दुख में अपनी पुरी क्षमता के साथ अपने श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से सभी समस्याओं की ओर संबंधित पदाधिकारियों एवं सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएगी. भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, विधायक के व्यवसायिक प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सिंह, उलीडीह मंडल पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. संवाददाता सम्मेलन में जिला मंत्री विकास गुप्ता, साकची प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी, वंदना नामता, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.