झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा स्टील एवं जमशेदपुर के संस्थापक जे एन टाटा के 183 वीं  जयंती के उपलक्ष में आज   एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्साह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया

टाटा स्टील एवं जमशेदपुर के संस्थापक जे एन टाटा के 183 वीं  जयंती के उपलक्ष में आज   एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्साह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थापक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  तस्वीर पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर उपस्थित  मुख्य वक्ताओं ने संस्थापक जयंती के अवसर पर टाटा स्टील के संस्थापक जे एन टाटा की जीवनी और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सदस्यों ने उपस्थित जन समुदाय के बीच लड्डू का वितरण किया और बच्चों के बीच ट्रॉफी वितरण हुआ। इस दौरान काफी संख्या में नौजवान बच्चे , बूढ़े और महिलाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष जे पी सिंह, राम गोपाल जयसवाल, गोपाल सिंह, समीर घोष ,भूपिंदर सिंह दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा, रणजीत सिंह ,अरुण कुमार, संस्था के सचिव वकील प्रसाद , सुनील रंजीत सिंह ,आदिवासी एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ,शिशु सवैया, समाजसेवी एवं युवा मुखी समाज जमशेदपुर के अध्यक्ष  शंभू मुखी डूंगरी , वीरेंद्र पटेल ,राजू पटेल, कृष्णा, एस एन झा और कृष्णा कंगारू ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के पदाधिकारी जगन्नाथ बेहरा ने किया।