झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

22 वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या, परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया आरोप

22 वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या, परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया आरोप

 

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियारी गांव निवासी तैयब हवारी की 22 वर्षीया पत्नी जलिना बीबी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना बुधवार की है। एसआई सुमन कुमार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिए। मृतक के मायके वाले आये तो शाम में घटना की सूचना पुलिस को दिया। मृतक की मां- खुशबुन बीबी और पिता खलील हवारी ने बेटी के ससुराल वाले पर दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कांडी थाना में आवेदन दिया है

मृतिका का मायके संग्रहे कला गढ़वा है। तैयब के साथ मृतिका की शादी 2019 में हुई थी  परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग करने लगे थे। हमारी बेटी को घर से दहेज लाने के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा था। हमारी बेटी इतनी कमजोर नहीं थी कि वह आत्महत्या कर ले। उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया गया है। अगर इस मामले की जांच पुलिस सही तरीके से करे तो सच्चाई सामने आ सकती है।मृतिका का एक डेढ़ साल का पुत्र भी है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी- फैज रब्बानी ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ और पता चल सकता है।