झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

17 वीं कोल्हान क्षेत्र पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता में जमशेदपुर विजेता और चाईबासा उप विजेता

17 वीं कोल्हान क्षेत्र पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता में जमशेदपुर विजेता और चाईबासा उप विजेता

जमशेदपुर : 17वी कोल्हान क्षेत्र पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह पुलिस केन्द्र जमशेदपुर में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान असीम विक्रान्त मिंज ने विजेता,उपविजेता तथा अन्य प्रतिभागी पुलिस खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर  डॉ० एम० तमिल वाणन (भा०पु०से० ) वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपु,अजय लिंडा, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, चाईबासा, अंशुमान कुमार (मा०पु०से०) समादेष्टा, जैप-6, सुभाष चन्द्र जाट, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, नगर पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, आनन्द प्रकाश, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ. नाथू सिंह मीणा (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, प्रियॉक किशोर (भा०प्रoसे० ) , रामोद कुमार सिंह, प्राचार्य, टी०टी०एस० जमशेदपुर, आशीष कुमार डे, टाटा स्टील स्पोर्टस, डॉ० हसन इमाम मल्लिक वरीय प्रशासक टाटा स्टील स्पोर्टस, आशीष कुमार पूर्व ओलंपिन टाटा स्टील एवं जमशेदपुर के सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे.
तीन दिनों के इस आयोजन में कुल पाँच टीमों 1. जमशेदपुर 2 चाईबासा 3. सरायकेला-खरसावाँ. 4. कॉन्सटेबल ट्रेनिंग स्कूल मुसाबनी तथा 5. ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल (TTS) ने हिस्सा लिया. जमशेदपुर की टीम 265 अंको के साथ ओवर ऑप चैंपियन तथा चाईबासा की टीम 135 अंको के साथ उपविजेता घोषित की गयी. पुलिस बैंड का संचालन जैप-1, डोरंडा रॉची, के बैड ने किया. कार्यक्रम में मंच का संचालन श्याम कुमार शर्मा, खेल संयोजक, पूर्वी सिंहभूम तथा कमल किशोर, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय ने किया. इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा ने अपने अभिभाषण में पुलिस खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. इस खेल-कूद प्रतियोगिता में अतिथियों का स्वागत वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवं धन्यवाद ज्ञापन पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के द्वारा किया गया.