झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

12 थानों में नए थानेदार संभालेंगे कमान, एसएसपी ने की प्रतिनियुक्ति, फैज अहमद बनाये गये परसुडीह थाना प्रभारी, गोलमुरी, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई में भी नए इंचार्ज

12 थानों में नए थानेदार संभालेंगे कमान, एसएसपी ने की प्रतिनियुक्ति, फैज अहमद बनाये गये परसुडीह थाना प्रभारी, गोलमुरी, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई में भी नए इंचार्ज
एसएसपी किशोर कौशल ने रविवार की देर रात जिले की विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए 12 थानों में नए थानेदारों की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश निकाला. इसके बाद जिला पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों का जिला बदला गया था। जमशेदपुर जिले से भी कई थाना प्रभारी बदले गये थे कुछ दिनों तक जिले से पुराने और नए अफसरों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। अंतता रविवार को एसएसपी ने 12 खाली हुए थानों में नए थाना प्रभारियों को नियुक्त कर दिया। उन्हें जल्द नए स्थापना क्षेत्र में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. परसुडीह थाना में फैज अहमद की पोस्टिंग की गई है। सरायकेला जिले से आये अलोक कुमार दुबे को गोलमुरी का थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा घाटशिला, एमजीएम, मानगो, जुगसलाई, सोनारी, बागबेड़ा, टेल्को, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, आजादनगर में भी नए थानेदार भेजे गये हैं।

पूर्वी सिंहभूम  जमशेदपुर जिला बल के निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नाम के सामने अंकित थाना / प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया जाता है। निर्देश दिया जाता है कि अविलम्ब नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे :-

पु०नि० मधुसूदन डे पुलिस केन्द्र गोलमुरी पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, घाटशिला,पु०नि० रामबाबु मण्डल पुलिस केन्द्र गोलमुरी,पु०नि० निरंजन कुमार पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, एम०जी०एम० पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मानगो पु०नि० नित्यानंद प्रसाद पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि० संजय कुमार मालवीय पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, जुगसलाई पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, गोलमुरी पु०नि० कुमार सरयु आनंद पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि० प्रवेश चन्द्र सिन्हा पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि० शैलेन्द्र पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि० उमेश कुमार ठाकुर पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, सोनारी पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, बागबेड़ा पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, टेल्को पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, बिष्टुपुर पु०नि० आलोक कुमार दुबे पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि०-सह-थाना प्रभारी बर्मामाईन्स  पु०नि० राकेश कुमार सिंह पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, आजादनगर पु०नि० फैज अहमद पुलिस केन्द्र, गोलमुरी पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, परसुडीह बदले गए

Jamshedpur Breaking : 12 थानों में नए थानेदार संभालेंगे कमान, एसएसपी ने की प्रतिनियुक्ति, फैज अहमद बनाये गये परसुडीह थाना प्रभारी, गोलमुरी, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई में भी नए इंचार्ज, देखें सूची