झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

संभव संस्था ने वृद्धाश्रम में दिया डायपर और डिटर्जेंट पाउडर का सहयोग

संभव संस्था ने वृद्धाश्रम में दिया डायपर और डिटर्जेंट पाउडर का सहयोग

जमशेदपुर – संभव संस्था के द्वारा बाराद्वारी स्थित निर्मल हृदय मिशनरीज ऑफ चैरिटी वृद्धाश्रम में बड़े बुजुर्गों के लिए दो कार्टून डायपर और 10 किलो डिटर्जेंट पाउडर का सहयोग किया गया इस सहयोग की जानकारी देते हुए संभव संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि मदर टेरेसा की संस्था द्वारा चलाया जा रहा निर्मल ह्रदय वृद्धाश्रम बड़े बुजुर्गों तथा स्पेशल चाइल्ड को सामूहिक रूप से रखने के लिए तथा उनकी सेवा का कार्य करती है वृद्धाश्रम के पदाधिकारी और कर्मचारी सदैव यहां के बुजुर्गों को गर्मजोशी, देखभाल और अपनेपन की भावना प्रदान करने का प्रयास करते हैं। समय-समय पर संभव संस्था यहां जरुरत का समान देता रहता है इस नेक कार्य से प्रसन्न होकर निर्मल हृदय मिशनरीज ऑफ चैरिटी के पदाधिकारियों ने हमारी संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा सारिका सिंह, राजेश कुमार, अमनदीप सिंह आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।