झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विमल बैठा बने पटमदा बोड़ाम प्रखंड सहिया संघ के संरक्षक

विमल बैठा बने पटमदा बोड़ाम प्रखंड सहिया संघ के संरक्षक

जुगसलाई विधानसभा के भाजपा नेता विमल बैठा  को सहिया बहनों द्वारा जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पटमदा बोड़ाम प्रखंड अध्यक्षा  पारूल डे  चंचला महतो एवं सहिया बहनों के सर्वसम्मति से विमल बैठा  को पटमदा बोड़ाम प्रखंड का सहिया संघ का संरक्षक घोषित किया गया।।आज विमल बैठा  सहिया बहनों द्वारा अपने हक और अधिकार के लिए लगातार चल रहें आंदोलन में सहिया बहनों के साथ पटमदा प्रखंड में शामिल होकर उनकी आवाज को बुलंद किया और वर्तमान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह आंदोलन शांतिपूर्ण रूप से चल रहा है इसके बाद आंदोलन शांतिपूर्ण नहीं अब उग्र आंदोलन होगा।इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे एसटी मोर्चा जिला महामंत्री बिजय सोय , समीर खान  ओम प्रकाश रजक  एवं काफी संख्या अलग-अलग क्षेत्र से आए ग्रामीण मौजूद रहे