झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संगठन में काम करते हुए कार्य प्रणाली को सिखाते हैं – अरुणा मिश्रा

जमशेदपुर- आज स्वामी विवेकानंद की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर अभाविप जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा शोभा यात्रा, विचार संगोष्ठी और महानगर इकाई पुनर्गठन का कार्यक्रम किया गया।
शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भारत माता की जय ,वंदे मातरम, नंद के आनंद की जय विवेकानंद की जैसे नारे लगाते हुए तुलसी भवन से निकलकर वोल्टास बिल्डिंग होते हुए वापस तुलसी भवन तक पहुंचे।
उसके पश्चात विचार संगोष्ठी की शुरुआत हुई। संगोष्ठी का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि डीएसपी अरुणा मिश्रा कोल्हान विभाग प्रमुख डॉ. के.के. कुमलेंदु कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसेनजीत तिवारी, महानगर अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल और महानगर मंत्री अमन ठाकुर ने स्वामी विवेकानंद और मां भारती की तस्वीर पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अरुणा मिश्रा ने छात्र समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संगठन में काम करते हुए कार्य प्रणाली को सिखाते हैं और उसे सीख का अपने जीवन में इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ाने की प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में भी कई प्रकार की चुनौतियां आई लेकिन उन्होंने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन में सफलता को प्राप्त किया विद्यार्थियों को भी उन्होंने चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ने का सूत्र दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि झारखंड बार एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र कृष्ण ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ कार्य करता है। साथ ही उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी को विवेकानंद के जीवन से सीख लेकर इस राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी ने विद्यार्थी परिषद के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का इकलौता ऐसा संगठन है जो ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र को लेकर छात्र समुदाय को एक साथ जोड़कर राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य के लिए 75 वर्षों से अनवरत कार्य कर रहा है। यह संगठन छात्रों के माध्यम से एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात होती है। सभी छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित इस छात्र संगठन का हिस्सा अवश्य बनना चाहिए।
अभाविप कोल्हान विभाग प्रमुख प्रा. के.के. कमलेमदु ने भी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम उपस्थित सभी छात्रों को संबोधित किया और स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश थिंक इंडिया संयोजक अनादि ब्रह्म ने किया।
कार्यक्रम के अंत में अभाविप जमशेदपुर महानगर की नवीन इकाई की घोषणा की गई जिसमें अभाविप जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. भूषण सिंह ,डॉ. दुर्गा तामसे ,डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव, डॉ. आलोक कुमार, महानगर मंत्री यश अग्रहरि, महानगर सह मंत्री अभिषेक कुमार , प्रीति डांगर, शुभम राज, अभिजीत ठाकुर, महानगर कार्यालय मंत्री अभिजीत कुमार, महानगर एसएफडी प्रमुख ऋषभ कुमार,सह एसएफडी प्रमुख रौशनी कुमारी,एसएफएस प्रमुख पीयूष राज , सह एसएफएस प्रमुख ज्योति पहाड़ी,राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख श्रुति कुमारी ,सह प्रमुख मुस्कान कुमारी ,महानगर खेलकूद प्रमुख दीपक ठाकुर, महानगर थिंक इंडिया संयोजक गौरव आनंद, सोशल मीडिया संयोजक शुभम सिंह, इंडी जीनियस संयोजक नेहा झा, महानगर प्लस टू प्रमुख आयुष कुमार, महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रुप में अनूप पांडे ,सौरभ कुमार ठाकुर ,पायल साहू, प्रतिभा कुमारी, कशिश कुमारी व दिव्या कुमारी के नाम की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य को ऑपरेटिव कॉलेज प्राचार्य अमर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभाविप डॉ. राजीव कुमार ,समाजसेवी शिव शंकर सिंह, बंटी सिंह, प्रदेश खेल सह संयोजक अमन ठाकुर , प्रांत इंडी जीनियस सह संयोजक योगेश्वर यादव, ज़िला संयोजक गौरव साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल वर्मा ,अभिषेक तिवारी, रायसेन मरांडी,प्रियांशु राज सहित हजारों की संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।