झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

वायुसेना अधिकारी स्वर्गीय बलवंत सिंह का बिष्टुपुर गुरुद्वारा में अंतिम अरदास कार्यक्रम संपन्न भारी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे

वायुसेना अधिकारी स्वर्गीय बलवंत सिंह का बिष्टुपुर गुरुद्वारा में अंतिम अरदास कार्यक्रम संपन्न भारी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे

जमशेदपुर – बिष्टुपुर गुरुद्वारा में वायु सेना अधिकारी स्वर्गीय बलवंत सिंह का अंतिम अरदास का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा स्वर्गीय बलवंत सिंह के पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह महेंद्र पाल सिंह पुत्री जसवीर कौर को सम्मान पत्र सौंपा गया सम्मान पत्र में विशेष रूप से 1962 का युद्ध एवं 1965 का युद्ध में भाग लेने का उल्लेख किया गया साथ ही इसे सिख समुदाय को गर्वित होने का उल्लेख किया गया
रामगढ़िया सभा एवं गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड कमेटी द्वारा भी सम्मान पत्र सौंपा गया हैं भगवान सिंह एवं सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने-अपने संबोधन में स्वर्गीय बलवंत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्यों के लिए जहां परिवार गर्वित हुआ है वहां सिख समाज भी गर्वित हुआ है अंतिम अरदास कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे इस विशेष मौके पर सरदार भगवान सिंह सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा अमरजीत सिंह चंचल सिंह गुरनाम सिंह रामगढ़िया सभा के प्रधान केपीएस बंसल सत्येंद्र सिंह बब्बू तजवीर कलसी सुखदेव सिंह बिट्टू शिंदे सिंह बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह महासचिव त्रिलोक सिंह गोपाल सिंह गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी रतन सिंह हरदीप सिंह भाटिया हरजीत सिंह लाडी कमलजीत सिंह स्वर्ण सिंह प्रताप सिंह हरदीप सिंह चनिया गुरजीत सिंह पिंटू रविंद्र सिंह भाटिया सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे