झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

उलगुलान न्याय महारैली में झामुमो दिखाएगी अपनी ताकत जमशेदपुर से सभी विधायक सहित 20 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल : रामदास सोरेन

उलगुलान न्याय महारैली में झामुमो दिखाएगी अपनी ताकत जमशेदपुर से सभी विधायक सहित 20 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल : रामदास सोरेन

जमशेदपुर- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के खिलाफ उलगुलान न्याय महारैली में पाकुड़ और संथाल परगना को छोड़कर सभी 22 जिलों से 20-20 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह बातें साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घाटशिला विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम से सभी विधायक सहित 20000 से भी अधिक कार्यकर्ता उलगुलान न्याय महारैली में रांची के प्रभात तारा मैदान में शामिल होंगे।
संवाददाता सम्मेलन से नदारत रहे विधायक समीर मोहंती और विधायक संजीव सरदार

हालांकि यह अलग बात है कि इस संवाददाता सम्मेलन में पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती और जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार को आना था लेकिन वह नदारत रहे। जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में उलगुलान न्याय महारैली से महत्वपूर्ण काम दोनों विधायकों का अपने क्षेत्र में रहना जरूरी था ?

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने आगे बताया कि उलगुलान महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी, लालू प्रसाद यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेतागण शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। संवाददाताओं को जानकारी देते हुए घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं का जुटान रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया जा जा रहा है, जहा जेल में बंद पार्टी के युवा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रिहाई की मांग को लेकर सभी गठबंधन के नेता अपना विरोध प्रकट करने के लिए झारखंड की धरती पर पहुंचेंगे। वही इस उलगुलान न्याय महारैली मे जमशेदपुर से सभी विधायक, जिला एवं केंद्र के सभी नेता हज़ारों कार्यकर्ता के साथ शामिल होकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे और राज्य की जनता को भाजपा के झूठे वादों से अवगत कराएंगे, वहीँ जमशेदपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी दो से तीन दिनों के भीतर प्रत्याशी कि घोषणा कि जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में विधायक रामदास सोरेन के साथ जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, झारखंड मुक्ति मोर्चा शेख बदरुद्दीन, सगेन पूर्ति, बीर सिंह सुरेन, काली पदो गोराई, उमा नाथ झा, अरुण सिंह राजा, प्रीतम हेंब्रम विजय महतो आदि अन्य कई लोग शामिल थे।