झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

तुलसी भवन में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राम राज्य और भारतीय संविधान पर होगा अश्विनी उपाध्याय का उदबोधन

तुलसी भवन में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राम राज्य और भारतीय संविधान पर होगा अश्विनी उपाध्याय का उदबोधन

जमशेदपुर- आज तुलसी भवन प्रयाग कक्ष संवाददाता सम्मेलन में प्रसेनजीत तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन मे विचार साधना सत्र की दी गई विस्तृत जानकारी मुख्य अतिथि होंगे दिल्ली के सुप्रसिद्ध वकील अश्वनी उपाध्याय

जमशेदपुर- आज संवाददाता सम्मेलन में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित ‘विचार साधना सत्र’ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे दिल्ली के सुप्रसिद्ध वकील एवं पी आई एल मैन ऑफ इंडिया अश्विनी उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि होंगे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो अध्यक्षता करेंगे पूर्व चीफ ऑफ फैक्ट्रीज अरुण मिश्रा। कार्यक्रम अपराह्न 5 बजे से प्रारम्भ होगा। भाषण का मुख्य विषय है ‘रामराज्य और भारतीय संविधान’। मुख्य अतिथि की प्रसिद्धि उनके राजनीति के क्षेत्र में सुचिता लाने एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु लाया गया पी आई एल , जिसमे सर्वोच्च न्यायालय ने पीएमएलए कोर्ट की स्थापना की। वर्तमान में वक्फ बोर्ड एक्ट की असंवैधानिकता पर याचिका डाली है। वर्शिप एक्ट के विरुद्ध भी पी आई एल किया है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में 125 एवं दिल्ली उच्च न्यायालय में 25 पी आई एल दायर किया है।
संवाददाता सम्मेलन में विशेष रूप से तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाषचंद्र मुनका कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय जनसभा के अध्यक्ष धर्मचंद पोद्दार , बजरंग सेवा संस्थान के अध्यक्ष सागर तिवारी, हिन्दू जागरण मंच के राजू कुमार, तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी उपस्थित रहे।