झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

तिलक पुस्तकालय की पुननिर्माण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजय खाॅ की अध्यक्षता में तिलक पुस्तकालय पुनर्निर्माण समिति के सदस्यों का बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आज आयोजित किया गया
आज की बैठक में तिलक पुस्तकालय के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ ने कहा कि आगामी अप्रैल में पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराॅव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सीएलपी लीडर सह मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित प्रदेश नेता, जिला के वरीय एवं कांग्रेसजनों को आमंत्रित किया जाएगा।

आज की बैठक में उपस्थित सदस्यों में जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ, रविन्द्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा पूर्व जिला अध्यक्ष, आनंदमय पात्रो, रियाजुद्दीन खान, एल बी सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, जसाई मार्डी, संजय प्रसाद अधिवक्ता, ऊषा सिंह, रंजीत राम मुख्य रूप से शामिल थे