झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कमिटी मेम्बरों का पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और सरायकेला खरसावां ज़िला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से स्वागत किया

जमशेदपुर- टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कमिटी मेम्बरों का पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और सरायकेला खरसावां ज़िला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के परिसर में ढोल नगाड़ों,फुल मालाओं और पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया इस स्वागत समारोह में सरायकेला खरसावां ज़िला कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष ऋषि कुमार मिश्रा, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह ,रमण खां, जितेन्द्र कुमार, मलखान दूबे, सुनील तिवारी आदि अन्य कई लोग शामिल थे