झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मुबारक मोमिन के प्रयास से आज सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामने का काम किया

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मुबारक मोमिन के प्रयास से आज सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामने का काम किया
इस मौके पर नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सुनील चंद्र महतो, एवं कुकू प्रखंड अध्यक्ष बिपत्तारिणी महतो उपस्थित रहे

नीमडीह प्रखंड के झुमरी पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में लोग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम करके ईचागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए आगे आ रहे हैं। यह बहुत शानदार पहल है।
आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी का रांची लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे देश भर में सफाया हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने जो विकास की गंगा बहाई थी उसको वर्तमान सांसद में नाले में तब्दील कर दिया है।

कार्यकर्ता जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम में इंटक प्रदेश सचिव राणा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार ने देश भर में अघोषित रूप से आपातकाल लागू किया है और गरीबों दलितों आदिवासियों महिलाओं पर अत्याचार को बढ़ावा दे रहे हैं उससे मोदी सरकार के प्रति जनता में काफी आक्रोश देखा जा रहा है

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया कयूम अंसारी दिलीप महतो साबिर अंसारी तस्लीमअंसारी रौनक तो सोहन माली परवेज अख्तर आदि प्रमुख ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री रामा शंकर पांडे जिला सचिव रिजवान खान संजय वैद्य कुणाल राय संदीप गोप मंसूर अंसारी कमलनयन रवि कुमार दीपक ठाकुर दुर्योधन महतो हरिराम सरदार मोहन टुडू परवेज अख्तर मोहम्मद अशफाक उल्ला खान आदि उपस्थित रहे