झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के द्वारा मज़दूर दिवस मनाया गया

जमशेदपुर- सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के द्वारा मज़दूर दिवस मनाया गया जिसमें बहुत सारे मजदूर इकट्ठा हुए और मजदूरों का किस प्रकार से अधिकार लिया जाए इस पर भी चर्चा हुई तत्पश्चात सभी मजदूरों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई साथ ही साथ इस भीषण गर्मी के मौसम में सभी मजदूरों को स्वस्थ रखने हेतु उपाय भी बताया गया तथा सभी मजदूरों के परिवार के लिए भी एक-एक पैकेट ओआरएस दिया गया ताकि मजदूरों को लू लगने से बचाया जा सके
सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन ने सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया है की हर शनिवार शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच में पूरे मजदूरों को सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के कार्यालय में पूरे जून माह तक ओआरएस मुफ्त में दिया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के डिप्यूटी प्रेसिडेंट चंदन पांडे ने किया और कार्यक्रम का संचालन संजय झा ने किया जिसमें मुख्य रूप से संजय घोष, विशेष खां, राकेश पांडेय, पवन कुमार बबलू, संजीव चौधरी, सतीश कुमार, अमन त्रिपाठी, अमन राय, भोला खां, भूषण खां, अमित कुमार, जैकी कुमार, रवि राज, भानू भास्कर, दीपक कुमार, दीपक झा, अभिषेक सिंह, रितिक सिंह, विभीषण कामत, रितिक कश्यप, मोना कुमारी, रितिका मुर्मू, जैस्मिन सोरेन, जयंती कुमारी, गुड़िया देवी, सुशीला देवी, रतनी देवी, सरिता कुमारी, सौगंध सिंह एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।