झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

श्री गणीनाथ सेवा संस्थान के रक्त दान शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

जमशेदपुर :आज श्री गणीनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी जमशेदपुर के सभागार मे आठवें रक्तदान शिविर का आयोजन अध्यक्ष सुन्दर गुप्ता की अध्यक्षता मे सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वैश्विक माहामारी के दौरान भी इस रक्तदान शिविर मे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।विशेष कर अरविन्द कुमार और अजय प्रसाद ने क्रमशः 68और 58 वीं बार रक्तदान किया।संस्था के महिला सदस्यों मे अनीता प्रसाद ,अंजू प्रसाद ने रक्तदान किया।

संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।आज के विकट परिस्थिति में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का संस्था आभार प्रकट करती है।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे।
आज के रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्यों ने अपना योगदान दिया-
सुंदर गुप्ता अध्यक्ष जयहिंद गुप्ता संरक्षक सह कार्यकारी अध्यक्ष, राकेश कुमार कोषाध्यक्ष, कार्यकारी महांमत्री राजेश साह,विनय गुप्ता संरक्षक सह संगठन प्रभारी,सोहनलाल साह मुख्य उप संरक्षक,राजकुमार प्रसाद संरक्षक सह उपाध्यक्ष,राज गुप्ता संरक्षक सह उपाध्यक्ष, संजय प्रसाद उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, सुजीत गुप्ता सचिव सह कार्यालय प्रभारी, प्रशांत साहु,नकुल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सन्तोष गुप्ता,सुमित गुप्ता, सावन गुप्ता ,सुजाता गुप्ता, अनीता गुप्ता,जूही प्रसाद, अनीता प्रसाद, संगीता गुप्ता, रीता गुप्ता, सारिका गुप्ता,मोना गुप्ता,राखी प्रसाद,शिलानाथ साह,ओम प्रकाश साह, सुनील साह,जोगेंद्र प्रसाद,पिन्टू प्रसाद सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने योगदान दिया।