झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शहर में तैयार हो रहा भारत रतन-दो टाटा वर्कर्स यूनियन ने जारी किया पोस्टर रतन टाटा के जन्मदिन पर वीडियो होगा रिलीज बिहार-झारखंड के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है आवाज

गीत के माध्यम से रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग हुई तेज स्थानीय कलाकारों की टीम आगे बढ़ा रही मुहिम

जमशेदपुर : टाटा स्टील के अंतरिम चेयरमैन और पद्य विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के जन्मदिन के मौके पर एक एलबम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम ‘भारत रत्न-दो’ है। इस एलबम का पोस्टर सोमवार को लांच किया गया। बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि रतन टाटा पूरे देश के महान विभूति हैं उन्होंने देश के हर संकट में संकटमोचन की भूमिका निभाई है। खासकर कोरोना जैसे कालखंड में जब देश में आक्सीजन की किल्लत होने लगी तो उन्होंने पूरे देश में आक्सीजन भेजने का काम किया, जिससे लाखों जीवन बचाए गए। उन्होंने कहा कि टाटा हर युवा के आदर्श है। इतने बड़े शख्सियत को भारत रत्न मिलने चाहिए। उन्होंने भारत रत्न-2 एलबम का निर्माण करने वाली पूरी टीम की पहल का सराहना की। इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है। वहीं, अजीत अमन ने कहा कि रतन टाटा को वे अपना आदर्श मानते है। उनकी सादगी और देश भक्ति के सदा कायल हैं। इससे पूर्व भी अजीत अमन ने रतन टाटा पर एक गीत गा चुके हैं, जिसे बीते साल संस्थापक दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था। इस गीत को पूरे देशभर में काफी सराहा गया था। इस एलबम के निर्माण में नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव, शिक्षक आलोक राज सिंह और पी. श्रीनिवास ने सहयोग किया है। वहीं, इस गीत को अमित तिवारी ने लिखा है। निर्देशन मनोज पांडे, उदय साहू और एडिटिंग का काम बबलू ठाकुर, सूर्या साहू कर रहे हैं। रतन टाटा के जन्मदिन को खास बनाने के लिए गायक अजीत अमन और उनकी पूरी टीम लगी हुई है। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, विकास शुक्ला, अजय शर्मा, अजीत अमन, पी.श्री निवास, मनोज पांडे, बबलू ठाकुर आदि उपस्थित थे।
एल्बम निर्माण में इंजीनियर, शिक्षक, इंश्योरेंस मैनेजर की भूमिका
भारत रतन 2.0 (रतन टाटा सांग) एलबम के निर्माण में समाज के अच्छे लोग प्रमुख भूमिका निभा रहे है। इसमें इंजीनियर, शिक्षक व निजी कंपनियों में काम करने वाले कलाकारों की एक टीम सहयोग कर रही है।
एलबम में दिखेगा रतन टाटा के देश भक्ति और शहर की खूबसूरती
एलबम में रतन टाटा के देश भक्ति और शहर की खूबसूरती देखने को मिलेगा। एलबम के माध्यम से पूरे देश भर के लोग जमशेदपुर की खूबसूरती को देख सकेंगे।
एलबम को तैयार करने वाली टीम
गायक : अजीत अमन
निर्माता : अवनीश श्रीवास्तव,
आलोक राज सिंह, पी श्रीनिवास
-निर्देशक : मनोज पांडे, उदय साहू
– गीत : अमित तिवारी
– एडिटिंग : बबलू ठाकुर, सूर्या साहू।