झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शहर की बेटी का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमक, एक साथ तीन फिल्मों में काम करने का मिला मौका सोनारी की रहने वाली हैं लिसा वर्मा, उनकी एलबम गीत मचा रही धूम अभी तक दो मिलियन से ज्यादा व्यूज

शहर की बेटी का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमक, एक साथ तीन फिल्मों में काम करने का मिला मौका सोनारी की रहने वाली हैं लिसा वर्मा, उनकी एलबम गीत मचा रही धूम अभी तक दो मिलियन से ज्यादा व्यूज

जमशेदपुर : फिल्म और वीडियो एलबम के क्षेत्र में लौहनगरी तेजी से उभर रहा है। यहां के कलाकार बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धमक बना रहे हैं। वह चाहे प्रियंका चोपड़ा हो या फिर तनु श्री दता, अनेकों ऐसे नाम आपको मिल जाएंगे जो जमशेदपुर का मान बढ़ा रहे हैं। अब शहर की एक और युवा प्रतिभा लिसा वर्मा जबरदस्त इंट्री की है। सोनारी की रहने वाली लिसा वर्मा भोजपुरी वीडियो और म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। एक के बाद उनका वीडियो एलबम सुर्खियों को बटोर रही है। वह डांस और एक्टिंग के जरिये लोगों के दिलों और दिमाग पर छाई हुई है। हाल ही में उनकी एक वीडियो एलबम रिलीज हुई है। जिसमें भोजपुरी के स्टार गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू के साथ नजर आ रही है। इस एलबम का नाम ‘ शिव के मन भावे’ है। इसे अभी तक दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इससे पहले लिसा दर्जनों एलबम और फिल्म में काम कर चुकी हैं। लिसा फिलहाल तीन भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही है। इसमें फिल्म सच्चा प्यार, कहानी, और तेरा मेरा मिलना शामिल हैं। इन फिल्मों की शूटिंग जमशेदपुर, हजारीबाग और रांची में चल रही है।

प्रत्युषा बनर्जी से मिली प्रेरणा
लिसा कहती हैं कि भले ही इस दुनिया में अब अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी नहीं रही लेकिन उनका आदर्श वही थी। उनसे ही उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। लिसा बचपन से ही प्रत्युषा बनर्जी की फैन रही है। लिसा अभी तक भोजपुरी फिल्म की प्लेबैक सिंगर इंदु सोनाली के कई वीडियो एलबम में काम कर चुकी है। जिसमें जहिया टूटी तोहर दिल, करिया बुसटव, रंग करिया सखी मुख्य रूप से शामिल है।

कक्षा छह से डांस और एक्टिंग का बढ़ा शौक
लिसा ने बताया कि जब वे कक्षा छह में पढ़ती थी तब से ही उनकी दिलचस्पी डांस में बढ़ने लगी। इसके बाद डांस क्लास में दाखिला ली। वहां जाने के बाद डांस की
बारीरियां समझ में आने लगा। इस दौरान काफी सुधार करने का मौका मिला। लिसा ने बताया कि अगर वह आज इस मुकाम पर पहुंची तो इसमें उनके माता-पिता का अहम योगदान है। अगर वे उनका हौसला नहीं बढ़ाते तो शायद वह यहां तक नहीं पहुंच पाती। लिसा बारहवीं तक की पढ़ाई वीमेंस कॉलेज से की है। जबकि स्नातक की पढ़ाई को-ऑपरेटिव कॉलेज से की है।
बॉलीवुड के स्टार कोरियोग्राफर रेमो भी कर चुके हैं प्रशंसा
लिसा की प्रशंसा बॉलीवुड के स्टार कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी कर चुके हैं। लिसा एक कार्यक्रम में डांस कर रही थी और उसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेमो डिसूजा थे। तभी उन्होंने लिसा की प्रशंसा किया था। वहीं, लिसा को दुबई में भी ग्लोबल वीमेन इंस्पिरेशन अवॉर्ड मिल चुका है।