झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सार्वजनिक दूर्गापूजा कमेटी फूड प्लाजा सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव हेतु भूमि पूजन महासचिव धर्मेश कुमार झा के द्वारा और पंडित गोविंद झा के मंत्रोच्चार एवं वैदिक रीति-रिवाज से की गई

जमशेदपुर- आज सार्वजनिक दूर्गापूजा कमेटी फूड प्लाजा सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव हेतु भूमि पूजन महासचिव धर्मेश कुमार झा के द्वारा और पंडित गोविंद झा के मंत्रोच्चार एवं वैदिक रीति-रिवाज से की गई। ज्ञातव्य हो कि यह पूजा सिदगोड़ा वासी समेत जमशेदपुर के समस्त मिथिलांचल वासियों के द्वारा आस्था और विश्वास से भगवती मां दुर्गा की आराधना कलस्थापन से दशमी तक विधि -विधान पूर्वक और निष्ठा पूर्वक मनाया जाता है। आज के इस भूमि पूजन समारोह में सम्पूर्ण जमशेदपुर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें अध्यक्ष मोहन ठाकुर,पूजा संयोजक राजेश कुमार झा, लक्ष्मण झा,कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण, गणेश झा,एम सी मधुकर, लक्ष्मण झा,जीवछ झा,ललन चौधरी पूरन झा, शिवजी मिश्र, प्रमोद मिश्रा, प्रवीण कुमार मिश्र,सुदिष्ट मिश्र, रविन्द्र मिश्र, चंद्रभाल झा,सुगनु मिश्र, कैलाश झा,डी के झा, गोपाल जी चौधरी,पंकज राय,डी डी झा, चन्दन मिश्र, अरुण कुमार झा (जेसीबी), मनोज कुमार दास,निलेश झा, लड्डू झा, रमण कुमार झा,अमित झा, विनोद कुमार झा,मिथिलेश झा, रवि रंजन, गुणा नंद झा,राव बाबू ,मनु झा,संजय झा, संजीव कुमार झा, श्यामा कांत ठाकुर एवं मैथिल समाज और आदि अन्य समाज के लोग भी काफी संख्या में उपस्थित थे।