झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सांसद बिद्युत वरण महतो ने आज शहीद निर्मल महतो के जयंती के अवसर पर चमरिया गेस्ट हाउस बिष्टुपुर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया

सांसद बिद्युत वरण महतो ने आज शहीद निर्मल महतो के जयंती के अवसर पर चमरिया गेस्ट हाउस बिष्टुपुर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य के निर्माण में अपनी कुर्बानी दी ।आज झारखंड राज्य को अलग होकर लगभग 23 वर्ष हो गए हैं लेकिन उनके सपनों का झारखंड बनना अभी भी अधूरा है।
निर्मल महतो का सपना था कि हर एक झारखंडी को उसका मान- सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार मिले। हर झारखंडी स्वाभिमान के साथ  जी सके। आज भी झारखंड से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन दूसरे राज्यों में हो रहा है आज भी यहां की बहन और बेटी दूसरे राज्यों में काम के लिए जा रही है इससे अधिक शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है। यह सरकार केंद्र पर अपनी जिम्मेवारी थोप कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है।यहाँ के लोगों को आपस में लड़ाने का काम यह सरकार कर रही है।
आज मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार , जिला मिडिया प्रभारी पप्पू सिंह ,बलबीर मंडल, ललन यादव,सानंद प्रधान, संजय रजक, कृष्णा यादव, मुकेश सिंह ,लल्लन आनंद कुमार अशोक मिश्रा, नारायण महतो, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।