झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

साकची गांधी घाट पर नागपुरी वीडियो एल्बम “मोके दीवाना करेला” हुआ लौंच झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने किया लौंच

साकची गांधी घाट पर नागपुरी वीडियो एल्बम “मोके दीवाना करेला” हुआ लौंच झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने किया लौंच

जमशेदपुर-  शहर के युवा कलाकारों की ओर से साकची के गांधी घाट पर आज एक नागपुरी वीडियो एल्बम “मोके दीवाना करेला“ लौंच किया गया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रतन टाटा पर गाना गाकर शहर और देश में पहचान बनाने वाले गायक अजीत अमन उपस्थित थे|उन्होंने पोस्टर जारी करने के साथ लैपटॉप पर बटन दबाकर वीडियो एल्बम लौंच किया| वीडियो एल्बम में गीत भीम कुमार भूमिज ने गाया है| साथ ही गीत के बोल भी लिखा है| वीडियो को यू ट्यूब के भीम इंटरटेनमेंट पर लौंच किया गया| एल्बम का निर्देशन मनोज पांडे ने किया है| वहीं संगीत युवराज अनुभव ने दिया है| कार्यक्रम में युवा कलाकारों की टीम ने मुख्य अतिथि गायक फूल का पौधा देकर स्वागत किया| वीडियो लौंच के मौके पर अजीत अमन ने सभी कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया|उन्होंने बताया की वीडियो एल्बम के स्वर और संगीत मनमोहक है| संगीत में नागपुरी और बॉलीवूड का मिश्रण है| वहीं गायक भीम कुमार ने बताया की यह उनका पहला वीडियो एल्बम है| उन्होंने बताया की नव वर्ष पर मकर में एक और वीडियो एल्बम लौंच करूँगा|इस अवसर पर निर्माता पुष्पेंद्र कुमार, निर्देशक मनोज पांडे, संगीत युवराज अनुभव, आलोक कुमार, जितेंद्र कुमार, बब्लू कुमार आदि कलाकार उपस्थित थे|