झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सैल्यूट तिरंगा के सेवा शिविर में सभी अखाड़ा समिति को किया गया सम्मानित

सैल्यूट तिरंगा के सेवा शिविर में सभी अखाड़ा समिति को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर- सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी द्वारा जुगसलाई गौशाला चौक पर सेवा शिविर लगाकर शर्बत,चना , गुड एवं फल का वितरण किया गया जिसमें झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह,समाजसेवी बिनोद उपाध्याय, डी डी त्रिपाठी, पूर्वांचल सूर्या के संपादक सुनील पांडेय शामिल हुए, कार्यक्रम के दौरान गौशाला चौक से गुजरने वाले पांच अखाड़ा समिति के लाइसेंसी एवं अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही समाज के कई प्रबुद्ध लोगों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें मनोज उपाध्याय,डॉ किरण सिंह , डॉ नीरज, डॉ नीरज मिश्रा कौलेश्वर पांडेय, उपेंद्र पांडेय,सुदर्शन तिवारी,योगिंदर सिंह,केदार पांडेय ,मलखान दुबे, संतोष सिन्हा उत्तम मिश्रा, साधु मिश्रा,परशुराम तिवारी, बंटी सिंह, रंजीत सिंह,सहित कई अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज श्रीवास्तव, बुलेट तिवारी,रोशन सिंह, सुनील शर्मा सहित कई अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा है