‘साहित्योत्सव ‘में भाग लेंगे एलवीएसएम कॉलेज के प्राचार्य
जमशेदपुर- साहित्य अकादमी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े ‘साहित्योत्सव ‘में मैथिली हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं एलवीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा अविचल भाग लेंगे 11 मार्च से 16 मार्च 2024 तक आयोजित 1100 से अधिक साहित्यकार भाग ले रहे हैं। 190 सत्रों में आयोजित इस वृहत साहित्यिक कुंभ में 175 भाषाओं का प्रतिनिधित्व होगा।डा अविचल को 11 मार्च को पूर्वोत्तरी के तहत समकालीन साहित्यिक प्रवृत्तियों पर विचार अभिव्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि 26 पुस्तकों का लेखन, अनुवाद एवं सम्पादन कर चुके अशोक अविचल साहित्य अकादेमी के पूर्वोत्तर क्षेत्रीय परिषद के साथ मैथिली सलाहकार समिति के भी संयोजक रह चुके हैं।
सम्बंधित समाचार
टीनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह की माता का निधन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जमशेदपुर जिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने अन्नी अमृता को ‘नारी न्याय सम्मान’ से किया सम्मानित
तुलसी भवन में महादेवी वर्मा, फणीश्वरनाथ रेणु, भवानी प्रसाद मिश्र एवं अज्ञेय की जयंती धूमधाम से मनाई गई