झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का यूथ लीडरशिप कार्यक्रम आयोजित बच्चों के लिए नेतृत्व, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर चर्चा

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का यूथ लीडरशिप कार्यक्रम आयोजित बच्चों के लिए नेतृत्व, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर चर्चा

जमशेदपुर- आज रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्धारा विभिन्न स्कूलों के अपने इंटरैक्ट क्लब सदस्यों के लिए रोटरी यूथ लीडरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित असिस्टेंट गवर्नर आरटीएन अंजिनी निधि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया इस मौके पर शहर के प्रतिष्ठित वक्ता क्रमशः टाटा स्टील के अरविंद रायकर, रजनी कौंटिया और आरटीएन चंदेश्वर खान सहित रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी कई दिलचस्प विषयों पर चर्चा की। उन्होंने नेतृत्व, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। रोटेरियन द्वारा प्रबंधित क्विज़ ब्रेक, प्रबंधन खेल और कैरियर मार्गदर्शन का सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र विभिन्न स्कूलों के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण रहा, जो उन्हें समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने और भविष्य में अपने संबंधित व्यवसायों में प्रभावशाली नेता बनने के लिए प्रेरित करेगा। इसे सफल बनाने में आरटीएन प्रेमा गोगना, जयंती दत्त, शुभ्रजीत बसु, कुणाल कर, निधि बसु आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।