झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के द्वारा कार्यक्रम 26 दिसम्बर को सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक एन.डी.एम.सी कनवेंशन सेंटर नई दिल्ली में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में झारखण्ड के जमशेदपुर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ अरविन्द कुमार लाल  को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  तीर्थ सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया

नई दिल्ली- राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के द्वारा कार्यक्रम 26 दिसम्बर को 9.00 बजे से 8.00 बजे तक एन.डी.एम.सी कनवेंशन सेंटर नई दिल्ली में संपन्न हुआ  इस कार्यक्रम में झारखण्ड के जमशेदपुर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ अरविन्द कुमार लाल  को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  तीर्थ सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया । . डॉ लाल समाज में समाज के हित में अनेक जनहित कार्य किए।कोरोना काल में जमशेदपुर में आक्सीजन सिलिंडर और बेड के लिए भटक रहे थे ,उस समय यथासंभव सभी को आक्सीजन सिलिंडर और बेड मुहैया करवायें।इन सब कार्यों को देखते हुए राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा ने सम्मानित किए। सम्मानित होने पर पूर्व मुखिया उपेंद्र नाथ सरदार, मनोज राम,पत्रकार वीरेन्द्र सिंह, पत्रकार राकेश मिश्रा, प्राचार्य कमलेश मिश्र बापटू विश्वास, भाजपा पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप दे,सूर्य नारायण झा, ललित झा,रतन दास विश्वामित्र खंडायत, सुनील कुमार दे, हेमचंद्र पात्र ने बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान मिलना पूरे जमशेदपुर के लिए गौरव की बात है।