झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राम टहल चौधरी  हुए कांग्रेस में शामिल रांची लोकसभा से मिल सकता है टिकट

राम टहल चौधरी  हुए कांग्रेस में शामिल रांची लोकसभा से मिल सकता है टिकट
रांची –  भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही यह तय हो गया है की लोकसभा चुनाव 2024 में रांची संसदीय सीट से राम टहल चौधरी को ही टिकट मिलेगी महतो वोटर को रिझाने के लिए कांग्रेस ने काटा सुबोधकांत का पत्ता?

रामटहल चौधरी कुड़मियों के बड़े नेता हैं और लंबे अरसे तक भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं उन्होंने कई बार सुबोधकांत सहाय को चुनाव में पराजित किया. इस बार सुबोधकांत सहाय का टिकट काटकर राम टहल चौधरी को टिकट देने का फैसला कांग्रेस पार्टी ने किया है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि रांची लोकसभा क्षेत्र में महतो वोटर्स की संख्या बहुत अधिक है.