झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राँची जिला जुनियर बालक-बालिका टीम सोलहवीं झारखंड राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम के लिए हटिया रेलवे-स्टेशन से आज रवाना

राँची जिला जुनियर बालक-बालिका टीम सोलहवीं झारखंड राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम के लिए हटिया रेलवे-स्टेशन से आज रवाना

राँची जिला जुनियर बालक-बालिका खो-खो टीम सोलहवीं झारखंड राज्य स्तरीय जुनियर खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हटिया रेलवे-स्टेशन से आज चक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम के लिए प्रस्थान हुए। सोलहवीं झारखंड राज्य स्तरीय जुनियर खो-खो प्रतियोगिता 9 से 11 दिसम्बर 2022 तक रेलवे मैदान मेन रोड चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम में आयोजित होगी। चयनित झारखण्ड बालक-बालिका खो-खो टीम इसी माह के अंत में पश्चिमी बंगाल में आयोजित जुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। राँची जिला जुनियर बालक – बालिका टीम की घोषणा आज पिछले माह जिला जुनियर प्रतियोगिता के आधार पर राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने की।
राँची जिला जुनियर बालक-बालिका इस प्रकार हैं:-
बालक वर्ग :-
विक्की लोहरा(कप्तान),शेखर कुमार (उपकप्तान),अभिषेक कुमार राम, करण लोहरा, शिवा कच्छप, आशुतोष महली, शिवम नायक, रोहण कुमार, आकाश नायक, धीरज कुमार सिंह, पिंटू कुमार, रंजन यादव
प्रशिक्षक:- विवेक कुमार
प्रबंधक:- शुभम सिंह
बालिका वर्ग :-
प्रीती कुमारी (कप्तान),सृष्टि कुमारी (उपकप्तान),लक्ष्मी कुमारी-1, आरूषि कुमारी, रेणु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी-2,निशा कुमारी-1, बिमला कुमारी ,संतोषी कुमारी, उषा कुमारी ,निशा कुमारी-2 ।
प्रशिक्षक- सौम्या सेजल वर्मा
प्रबंधक- प्रीती रानी
मुख्य प्रबंधक:- कौशल कुमार