झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था द्वारा चांडिल अनुमंडल वासियों को दी गई एम्बुलेंस

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था द्वारा चांडिल अनुमंडल वासियों को दी गई एम्बुलेंस

चांडिल । प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के सौजन्य से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र वासियों के लिए मानवीय और सामाजिक कार्यो के तहत एम्बुलेंस की सुविधा प्रदत्त की गई है। आज चांडिल अनुमंडल अस्पताल परिसर में संस्था के मुख्य संरक्षक ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के द्वारा एम्बुलेंस की चाबी चांडिल अस्पताल के पदाधिकारी को सौंप दी गई।
एम्बुलेंस मिलने से चांडिल बाजार समेत पुरे क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। सरायकेला खरसावां के सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार और पूर्व विधायक अरविंद सिंह द्वारा पुजा अर्चना कर एम्बुलेंस की चाबी जनसेवा के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंप दिया गया
इसके पूर्व पूर्व विधायक अरविंद सिंह द्वारा क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति और स्वास्थ्य कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक द्वारा निजी हाथों से अस्पताल में चिकित्सारत रोगियों को कंबल दिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मुखिया मनोहर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बनू सिंह, अनाथ मिश्रा, पंसस राजिया सुल्ताना, मनमन सिंह आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे