झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पप्पू, राजा और गंभीर को नए साल में अच्छी खबर हाईकोर्ट ने साकची थाना की प्राथमिकी खारिज की

पप्पू, राजा और गंभीर को नए साल में अच्छी खबर हाईकोर्ट ने साकची थाना की प्राथमिकी खारिज की

जमशेदपुर- नए साल में सरदार गुरदीप सिंह पप्पू, सरदार गुरदेव सिंह राजा एवं सरदार अजीत सिंह गंभीर सहित दर्जन लोगों के लिए झारखंड उच्च न्यायालय से अच्छी खबर आई है।
इनके खिलाफ साकची थाना में साल 2017 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी उसे न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी के न्यायालय ने खारिज कर दिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार साकची इलाका में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा था और तत्कालीन झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा का कार्यालय को भी तोड़ा गया था। जिससे उनके समर्थकों में आक्रोश था और उन्होंने इस अभियान का विरोध करते हुए सड़क जाम किया था।
इस मामले में अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर पदाधिकारी एवं साकची के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मदन मोहन शर्मा द्वारा दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी स्थानीय न्यायालय में दोनों मामलों में संज्ञान लिया गया और आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिए गए।
इसके विरोध में झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह पप्पू, गुरदेव सिंह राजा एवं केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कैशियर अजीत सिंह गंभीर ने झारखंड उच्च न्यायालय की शरण ली
क्रिमिनल मिस पिटीशन नंबर 1346/ 2020 में याचिकाकर्ताओं का पक्ष अधिवक्ता सुरभि ने रखा अधिवक्ता सुरभि ने कृष्ण लाल चावला बनाम उत्तर प्रदेश एवं बाबू भाई बनाम गुजरात का हवाला देते हुए झारखंड उच्च न्यायालय में बताया कि दोनों प्राथमिकी में घटना, घटनास्थल, आरोपी, एवं तथ्य समान है और ऐसे में दूसरी प्राथमिकी अर्थात पुलिस कांड संख्या 153/2017 को खारिज कर दिया जाना चाहिए
झारखंड उच्च न्यायालय की एकल खंडपीठ याचिकाकर्ताओं के तर्क से सहमत हुई और पुलिस कांड संख्या 153/ 2017 को खारिज कर दिया अब आरोपियों के खिलाफ़ जिला व्यवहार न्यायालय में कांड संख्या 152/2017 में सुनवाई जारी रहेगी उच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि साजिश के तहत नाम दिए गए थे। यह फैसला उन साजिशकर्ता के गाल पर तमाचा है।
इस मामले में भाजपा नेता रिखराज सिंह रिकी, कृतीजीत सिंह रॉकी, प्रिंस सिंह, हरदयाल सिंह, ध्रुव मिश्रा, महेंद्र सिंह भी आरोपी बनाए गए थे