झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पत्र लिखकर 9 जमशेदपुर लोक सभा सीट से कांग्रेस पार्टी का उमीदवार देने के सम्बन्ध में मांग की है 

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पत्र लिखकर 9 जमशेदपुर लोक सभा सीट से कांग्रेस पार्टी का उमीदवार देने के सम्बन्ध में मांग की है

श्री सिंह ने  पत्र में उल्लेख किया है कि 09-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार 2024 के चुनाव में जीत हासिल करेगी। कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला में है। कांग्रेस पार्टी का लोकप्रियता गांव एवं शहर में हैं। जब कोल्हान का एक सीट सिंहभूम को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को देने की बात की जा रही है तो 09-जमशेदपुर लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी को ही मिलनी चाहिए। पूरे कोल्हान में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए जमशेदपुर सीट से चुनाव लड़ना आवश्यक हो गया है। विगत चार चुनाव में जेएमएम पार्टी का उम्मीदवार लगातार हार चुका है, 2019 के चुनाव में जेएमएम का प्रत्याशी गठबंधन के वाबजूद 3 लाख से अधिक मतों से पराजित हुई। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी चुनाव में अवश्य जीत हासिल करेगी
यहां पर तरह तरह के अटकलें लगाई जा रही हैं कोई कहता हैं की जमशेदपुर लोक सभा सीट जेएमएम के पास जायेगा कोई कहता हैं की नहीं जमशेदपुर सीट कांग्रेस के पास जायेगा इस जिले के सभी कांग्रेसी पसोपेश में हैं की क्या होगा  अगर जमशेदपुर लोक सभा का सीट से कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ती हैं तो इसका बुरा असर पूर्वी सिंहभूम ही नहीं बल्कि सरायकेला खरसावां पश्चिम सिंहभूम यानी पूरे कोल्हान पड़ इसका बुरा असर पड़ेगा और पूरे कोल्हान के कांग्रेस जनों का मनोबल गिरेगा|

श्री सिंह ने अत: में केंद्रीय नेतृत्व से मांग की हैं की 09-जमशेदपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार को टिकट दिया जाए लेकिन टिकट बाहरी को नहीं बल्कि कोई कांग्रेसी को ही टिकट मिले जो पुराने पार्टी के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान हों

पत्र की प्रतिलिपि  गुलाम अहमद मीर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी , बन्ना गुप्ता विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री झारखण्ड सरकार, राजेश ठाकुर अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी , बलजीत सिंह बेदी  प्रभारी पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी और आनंद बिहारी दुबे पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को भेजी गई है