झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री सह कांग्रेस अध्यक्षा इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई

आज कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री सह कांग्रेस अध्यक्षा इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के कोऑर्डिनेटर रियाजुद्दीन खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह, अजय मिश्रा, मौलाना अंसार खान ,संजय यादव, राजा कालिंदी ,संजय ठाकुर,नमिता सिंह,संध्या दास, अनिता कुमारी ,पूजा डे ,शशि कश्यप आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रियाजउद्दीन खान ने कहा -इंदिरा गांधी देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए कुर्बान हुई। उन्होंने देश को परमाणु शक्ति कृषि विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया इंदिरा गांधी विश्व के 101 राष्ट्रकुल देशों की अध्यक्षता करते हुए भारत का मान बढ़ाया इंदिरा गांधी के नेतृत्व में बांग्लादेश को आजादी मिली और पाकिस्तान की जनरल नियाजी सहित उनके 99000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया कोयला खानों का राष्ट्रीयकरण किया जमीनदारी प्रथा का उन्मूलन किया और पूंजीवादी सामंतवादी व्यवस्था को समाप्त कर समाजवादी व्यवस्था को देश में स्थापित किया उनकी इस महान कृत्य और उपलब्धि के लिए हम सब उनको नमन करते हैं