झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांगों को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर, व्हील चेयर पाकर खिल उठे जरूरतमंद के चेहरे

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांगों को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर, व्हील चेयर पाकर खिल उठे जरूरतमंद के चेहरे

समय समय पर दूत बन कर राज्य की जनता की सहायता करने वाले भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के त्वरित पहल पर जरूरतमंद दिव्यांगों को फिर एक बार त्वरित सहायता मिली।
पोटका प्रखंड के जामदा निवासी शिखा रानी मंडल और कोंदी खांडवाल जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उनके परिवार ने जिला परिषद  सविता सरदार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री मनोज कुमार सरदार और भाजपा कोवाली मंडल महामंत्री दुलाल मंडल से संपर्क साधकर अपनी स्थिति बताई थी। जिसके बाद उन सभी ने भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को स्थिति से अवगत कराया। कुणाल षाड़ंगी ने इन मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए व्हील चेयर मुहैया कराया।

जरुरतमंदों को व्हील चेयर मिलने से अब वे सभी छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए आत्मनिर्भर रह सकेंगे। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। सभी ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में कुणाल षाड़ंगी ने उनकी परेशानी समझकर त्वरित मदद की जिसे कभी भूला नहीं जा सकता।

इस मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार, भाजपा कोवाली मंडल महामंत्री दुलाल मंडल, भाजयुमो पोटका मंडल उपाध्यक्ष अचिन गोप, प्रकाश सरदार, दया मंडल, विशाल खांडवाल , विपुल मंडल, प्रफुल्ल मंडल, हीरा लाल कैवर्त, सतप्रित सिंह, संतोक सिंह समेत अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।