झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाढ़ प्रभावित ककल्याणनगर का लिया जायजा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा।

जमशेदपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे बारिश से जलमग्न हुए पूर्वी विधानसभा के भुइयांडीह, कल्याणनगर क्षेत्र का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दौरा किया। शुक्रवार को पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव कार्यकर्ताओं के साथ कल्याणनगर के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच दोपहर के भोजन के रूप में खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद जनता की सेवा को संकल्पित है। उनके दिशा-निर्देश पर जमशेदपुर के सभी जलमग्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

इस दौरान रामबाबू तिवारी, पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, टुनटुन सिंह, सुरेश शर्मा, संतोष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे