झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पेयजल समस्या को लेकर मुख्यमंत्री  चंम्पाई सोरेन से मिलेंगे प्रमोद गुप्ता

पेयजल समस्या को लेकर मुख्यमंत्री  चंम्पाई सोरेन से मिलेंगे प्रमोद गुप्ता

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर – आदित्यपुर नगर निगम ‘मस्त’… जनता ‘त्रस्त’!सवाल वार्ड -17 में पेयजल की समस्या की है आदित्यपुर नगर निगम झारखंड के 9 नगर निगमों में सबसे बड़ा आदित्यपुर नगर निगम है। इसका सलाना बजट करोड़ों का होता है। फिर भी यहाँ के वाशिदें को पानी नहीं मिलता। पानी खरीदकर पीना पड़ता है जबकि नगर निगम का दस प्रमुख कामों में सबसे पहला काम नगरवासी को स्वच्छ पानी की सुविधा प्रदान करना होता है। आदित्यपुर वार्ड-17 के लोग बीस वर्षों से पानी की समस्या को लेकर जुझ रहे हैं। परेशान है और नगर निगम के आला अधिकारी के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगता।मानव गरिमा में जीवन जीने के लिए पानी का मानव अधिकार अपरिहार्य है। संविधान मेंं मानव अधिकार को स्पष्ट रूप से मान्यता दी है कि स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता सभी मानव अधिकारों की प्राप्ति आवश्यक है अब वार्ड-17 के लोग जग गये हैं और इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। नगर निगम के आला अधिकारियों से हमारी गुज़ारिश है कि वार्ड-17 के लोगों को जल्द पेयजल स्वच्छ जल की सुविधा प्रदान करें। वरना मजबूरन हम सब कॉलोनीवासी मिलकर  मुख्यमंत्री झारखंड टाईगर  चंम्पाई सोरेन से शिकायत करेंगे