झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पी के प्रेस मेटल छोटागोविंदपुर मे अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच आजसू की अनुषंगी इकाई का जिला सम्मेलन एवं संगठन का चुनाव हुआ

जमशेदपुर- आज   पी के प्रेस मेटल छोटागोविंदपुर मे अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच आजसू की अनुषंगी इकाई का जिला सम्मेलन एवं संगठन का चुनाव हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित कुमार सिंह एवं संचालन संजय सिंह ने किया ।मुख्य रूप से बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप विकास आयुक्त डॉ डोमन सिंह मुण्डा,पुर्व मंत्री  राम चन्द्र सहिस रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय संगठन सचिव डा मुकुल मेहता आजसू के जिलाध्यक्ष  कन्हैया सिंह की  उपस्थिति में बुद्धिजीवी मंच के जिला कमिटी का चुनाव सम्पन्न हुआ।
इस जिला सम्मेलन मे निर्मल महत्तो के 74 वीं जयंति पर उनके तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर फुल अर्पित किया गया।
इस कार्यक्रम मे पुर्व मंत्री राम चन्द्र सहिस ने अपने भाषण मे कहा की आजसू पार्टी नहीं होता तो यह राज्य अलग नही होता।आजसू ने त्याग किया है। बलिदान दिया है। कुर्बानी दी है।
और वर्तमान सरकार इनकी त्याग, बलिदान और कुर्बानी को अनदेखा कर रही है बुद्धिजीवी मंच आजसू पार्टी का रीढ़ है
जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवी मंच के संगठन विस्तार और मजबूत करेंगे।
रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय संगठन सचिव डॉ मुकुल मेहता ने अपना विचार व्यक्त किया बुद्धिजीवी लोगों के सहयोग से ही राज्य को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है।
केन्द्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप विकास आयुक्त डॉ डोमन सिंह मुण्डा ने सम्बोधन कर कहा की इस जिला कमेटी की जिम्मेवारी छः विधानसभा में इस संगठन को मजबूत बनाना है आप सभी अपनी क्षमता से पार्टी को मजबूत बनाए और सूदेश महत्तो के हाथों को मजबूत बनाएं
इस कार्यक्रम में ललित कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, रामाशिश सिंह को जिला सचिव, राज वल्लभ साहू को कार्यकारी अध्यक्ष, धीरेन्द्र को कोषाध्यक्ष बनाए गए।
बुद्धिजीवी मंच का विस्तार हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंभु शरण,शैलेश कुमार, मनोज ठाकुर, अशोक मंडल, जितेन्द्र कुमार सिंह, राज वल्लभ साहू,परमानन्द साह,उपेंद्र प्रसाद,धर्मवीर सिंह, शैलेश सिंहा, अरूप मल्लिक, संतोष सिंह, संजय माला कार, वीरेन स्वर्णकार, सुधीर सिंह उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम मे बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय कमिटी मे डाक्टर अमर सिंह, अदित्य महत्तो, जगमोहन सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चुनाव किया गया।