झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नुआग्राम में आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वी जयंती मनाई गई नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चलते ही हमे आज़ादी मिली है- सुनील कुमार दे

नुआग्राम में आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वी जयंती मनाई गई नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चलते ही हमे आज़ादी मिली है- सुनील कुमार दे

पोटका- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज नुआग्राम प्राथमिक विद्यालय में सुभाष संस्कृति परिषद जमशेदपुर की सहयोग से हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत की आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई।सुबह 8.30 बजे नुआग्राम प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नेताजी की प्रभातफेरी निकाली गई तथा वंदे मातरम,भारत माता की जय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे की नारा दिया गया।9 बजे नेताजी की प्रतिकृति पर माल्यार्पण और धूप दीप प्रज्वलित किया साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे ने।उसके बाद विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनंत सिंह ने सभी का स्वागत किया।सुनील कुमार दे ने नेताजी की संगीत प्रस्तुत करते हुए नेताजी की महान जीवनी पर प्रकाश डाला।श्री दे ने कहा,,आज़ादी के लिए अनेक लोगों ने लड़ाई लड़ी है और शहीद भी हुए हैं लेकिन भारत की आज़ादी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चलते ही मिली है।नेताजी सुभाष चंद्र आजादी का असली हीरो है।उसके बाद नेताजी की जीवनी के ऊपर प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता की गई ओर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर स्कूल के बच्चे के अलावे सुमति सरदार,रीता सरदार,अंजलि पात्र आदि उपस्थित थे।