झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नक्सलियों को एक और तगड़ा झटका आठ कुख्यात नक्सलियों का आत्मसमर्पण

नक्सलियों को एक और तगड़ा झटका आठ कुख्यात नक्सलियों का आत्मसमर्पण

रांची: झारखंड में एक बार नक्सलियों को फिर बड़ा झटका लगने की खबर है। पन्द्रह लाख रुपए के इनामी नक्सली अमन गंझू के पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के बाद अब खबर आ रही है कि आठ और कुख्यात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिए हैं जिसमें दो महिला नक्सली सरिता सरदार, सोमवारी कुमारी टोनी समेत जय राम बोदरा, मारतम अंगारिया, तुंगीर पूर्ति और पातर कोड़ा शामिल हैं।
इन नक्सलियों ने रांची में आईजी अभियान अमोल वी होमकर के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इस मौके पर आईजी अभियान ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली एक करोड़ के इनामी मिशिर बेसरा उर्फ अनल के दस्ते के सदस्य थे।
बता दें कि इसके पूर्व माओवादियों के रीजनल कमांडर अमन गंजू ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था जिस पर 1500000 रुपए के इनाम थे।
गौरतलब हो कि झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन डबल बुल और ऑपरेशन ऑक्टोपस के कारण नक्सलियों में खौफ बरकरार है। वहीं नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। दूसरी ओर सरकार की आत्मसमर्पण नीति से नक्सलियों को जो फायदा मिल रहा है। उसके कारण भी धड़ाधड़ नक्सलियों के मुख्यधारा में शामिल होने का सिलसिला जारी है।