झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

“नौ रत्नों में है रतन, हिंदुस्तान है जिनकी वतन” गीत इंटरनेट पर हो रहा है वायरल रतन टाटा को भारत रत्न की मांग को लेकर लोग गीत खूब कर रहे है शेयर

“नौ रत्नों में है रतन, हिंदुस्तान है जिनकी वतन” गीत इंटरनेट पर हो रहा है वायरल रतन टाटा को भारत रत्न की मांग को लेकर लोग गीत खूब कर रहे है शेयर

वीडियो मार्च में संस्थापक दिवस पर हुआ था रिलीज

जमशेदपुर :- करोड़ों देश वासियों के आदर्श व कोरोना काल में लाखों जिंदगियां बचाने वाले रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग और आगामी 28 दिसंबर को जन्मदिन को लेकर उनके जीवन पर बने वीडियो एल्बम ” भारत रतन “एल्बम इंटरनेट खूब वायरल हो रहा है| इस वीडियो को इसी साल संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में 2 मार्च को रिलीज किया गया था| इस गीत को देश और विदेश सभी जगहों पर सुना जा रहा है| अब तक इस सात मिनट के वीडियो को 17 हजार से अधिक बार सुना जा चुका है| जबकि लगभग 15 सौ लाइक और सौ से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं| आया है| |इसे यू ट्यूब के अजीत अमन इंटरटेंमेंट पर रिलीज किया गया है| रतन टाटा पर बने इस गीत को बिहार झारखंड के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है| यह गीत को सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहे है| हर वर्ग और समाज के लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि पर शेयर कर रहे हैं| जा रहा है| इस गीत को गाने वाले गायक अजीत अमन ने कहा की उन्हें काफी खुशी हो रही है की देश के महान रतन टाटा के जीवन पर गीत गाने का मौका मिला|ऐसा अवसर हमेशा नहीं मिलता| गायक ने बताया की रतन टाटा को जल्द भारत रत्न मिलना चाहिए| उन्होंने बताया की”भारत रतन” वीडियो एल्बम को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं| उन्होंने बताया की रतन टाटा के करोड़ों फैन में वे भी है| गायक ने बताया की वे रतन टाटा की उनकी सादगी, विनम्रता, दयालु व्यक्तित्व को बहुत पसंद करते है| इस गीत को देश और विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है|

जल्द ही रतन टाटा पर दूसरी वीडियो एल्बम भारत रत्न 2 होगा रिलीज

गायक अजीत अमन ने बताया की पद्य विभूषण से सम्मानित और टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वीडियो एल्बम “भारत रत्न 2.0” रिलीज किया जायेगा| इस अवसर पर गीत के माध्यम से रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की जायेगी| गायक अजीत अमन ने बताया की इस एल्बम को बनाने वाली टीम इसके निर्माण में काफी मेहनत कर रही है| टीम में निर्माता नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव, निर्देशक मनोज पांडे, गीतकार अमित तिवारी,डॉ मनीष दूडिया, आलोक राज सिंह, उदय साहू, हरिओम कुमार, सूर्या सिंह हेम्ब्रंम, आलोक कुमार, चूनचून मिश्रा, रमेश लोहरा आदि कलाकार शामिल हैं