झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल से वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक

नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल से वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक स्मार्ट स्टिक पाकर खुश हुए दिव्यांग।

जमशेदपुर प्रखंड के दलदली पंचायत के गोबिंदपुर माहतोबांध निवासी गौरी प्रामाणिक कि आंखों की रोशनी जन्म से चली गई, जिसके कारण वे देख पाने में असमर्थ थे। उनके परिवार ने समाजसेवी जादूगोड़ा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह से संपर्क कर समस्या बताई। विक्रम सिंह ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक की व्यवस्था कर गौरी को स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया
स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। गौरी प्रामाणिक ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की। इसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर उप मुखिया शंभू कर्मकार, अशोक गोप, राखहरी महतो, खुदीराम महतो, निरंजन महतो, शंकर चंद्र महतो, ललित महतो, गणपति महतो, असित प्रामाणिक, परिक्षित प्रमाणिक, कृष्णा पद महतो, मुचीराम महतो, अनिल चंद्र महतो, प्रेम चांद महतो, सुनील महतो,अजय मुर्मू समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।