नागपुरी एलबम ‘टुकुर-टुकुर’ में धमाल मचाएगी राधे-कृष्ण की जोड़ी नागपुरी स्टार संतोष दास वली और प्रांजलि साहू की नृत्य दर्शकों की मन मोह लेगी
जमशेदपुर : नागपुरी डांस स्टार संतोष दास वली और प्रांजलि साहू की जोड़ी एक बार फिर नागपुरी वीडियो एलबम में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस बार यह दोनों एक खास रोल में नजर आएंगे, जो लोगों को काफी आकर्षित करेगा। इस एलबम के अभिनेता संतोष दास वली कृष्ण व अभिनेत्री प्रांजलि साहू राधा के रोल में नजर आएंगी। एलबम की शूटिंग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई है। इसमें बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर का भी दृश्य है। यहां पर शूटिंग के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। लगभग 30 कलाकारों की टीम घंटों देर तक शूटिंग की। इसके बाद डोभो डैम में भी इसकी शूटिंग हुई है। इस एलबम के अभिनेता संतोष ने बताया कि यह नागपुरी गीत लोगों को काफी पसंद आएगी गीत का बोल ‘टुकुर-टुकुर’ से शुरू होता है। वहीं इस एलबम में कृष्ण और राधा पानी के अंदर नाग के फन के ऊपर चढ़कर बांसुरी लेकर नृत्य करते नजर आएंगे। जल्द ही इस एलबम को रिलीज किया जाएगा। उम्मीद है कि यह एलबम न सिर्फ झारखंड बल्कि देश-विदेशों में भी काफी पसंद की जाएगी। शूटिंग के दौरान मुख्य रूप से संतोष दास वली, प्रांजलि साहू, अंजली तिग्गा, खुशी कुमारी, संजय मेहता, सागर दास, कविता आदि कलाकार शामिल थे।
सम्बंधित समाचार
अंगिका सेवा सदन,छोटा गोविंदपुर के शौचालय के जीर्णोधार का शिलान्यास संपन्न
बच्चे ऐसा गलत काम नहीं करें जिससे स्कूल,शिक्षक और पिता माता बदनाम हो जायं- सुनील कुमार दे
आनंद मार्ग की ओर से पटमदा में बांटे गए 200 फलदार पौधे नव्य मानवतावाद बताता है कि इस पृथ्वी पर मनुष्य ही नहीं अनेक प्रकार के पेड़ ,पौधे जीव जंतु इस पृथ्वी रूपी परिवार के सदस्य हैं