झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मज़दूर है तो कारखाना है, सम्मान दें प्रबंधन वरना होगा आंदोलन- रवि चौबे

मज़दूर है तो कारखाना हैं, सम्मान दे प्रबंधन वरना होगा आंदोलन- रवि चौबे

आज कोयलांचल स्टील कामगार यूनियन एवं झारखंड यूथ इंटक की संयुक्त मीटिंग बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में  अब्बदूला अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे  मुख्य अतिथि थे इस बैठक की शुरुआत दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देकर की गई। इस मीटिंग में बोकारो औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न उद्योगों से जुड़े हुए मजदूर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। इस मौके पर मजदूरों को एकजूट होकर प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगों को रखने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर उद्योग को पूर्ण सहयोग करते हुए अपने हक के लिए हर तरह की लड़ाई के लिए  कुमार रवि चौबे के नेतृत्व में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। इस मीटिंग में के.एन. त्रिपाठी गुट को छोड़कर  राहुल दूबे,  वैद्यनाथ जयसवाल ने यूथ इंटक का दामन थामा। इस बैठक में उपस्थित मजदूरों ने एक दूसरे के कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने एवं अपने हक के लिए सदा संगठित रहने का संकल्प लिया गया
इस मौके पर  अंजनी कुमार पाण्डेय,  संजय कुमार झा,  अंजनी कुमार,  अमित कुमार डोसाज, रेहाना राज, अब्बदूला अंसारी, भीम सिंह, सलीम जावेद , शहबाज, अकरम वाक्सी, अनवर सागर, सरवर आलम, अजीत टुडू, विश्वनाथ मरांडी, शिबू मूर्मू, राधा विश्वकर्मा, विंदू देवी, सोनी खातून, गीता देवी, शंकुतला देवी, रूवी परवीर,पिंकी देवी आदि ने अपने विचार रखें एवं मजदूरों का मार्ग दर्शन किया।